The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Iran Iraq Islamic Resistance Announces 1 crore Bounty on US army intelligence officials america

'अमेरिकी सैनिकों का पता बताओ, 1 करोड़ पाओ,' इराक में ईरान समर्थित इस्लामिक रेजिस्टेंस का ऐलान

Iraq में Iran का समर्थन करने वाले Islamic Resistance के हथियारबंद गुटों ने अमेरिकी मिलिट्री या खुफिया अधिकारियों पर भारी इनाम घोषित किया है. उन्होंने कहा कि जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

Advertisement
pic
14 मार्च 2026 (अपडेटेड: 14 मार्च 2026, 02:31 PM IST)
Iraqi Resistance Announces $114K Bounty for Information on US Personnel
इराकी गुटों ने अमेरिकी मिलिट्री अधिकारियों पर इनाम रखा है. (फाइल फोटो: रॉयटर्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच इराक में ईरान समर्थित ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस’ के हथियारबंद गुटों ने बड़ा ऐलान किया है. 13 मार्च को जारी बयान में रेजिस्टेंस गुटों ने कहा कि जो भी शख्स इराक या आसपास के इलाकों में काम कर रहे अमेरिकी मिलिट्री या खुफिया अधिकारियों की सही जानकारी देगा, उसे 150 मिलियन इराकी दीनार (करीब 1 करोड़ रुपये) का इनाम दिया जाएगा.

ईरान के सरकारी न्यूज चैनल प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक में काबिज ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस’ के गुटों ने बयान में कहा कि यह इनाम उस शख्स को मिलेगा जो सटीक और एडवांस इंटेलिजेंस देगा, जिससे हाई लेवल अमेरिकी मिलिट्री या खुफिया अधिकारियों और जासूसों की पहचान हो सके या उनकी गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की जा सके.

रेजिस्टेंस गुटों के अनुसार, इनाम के हकदार इराकी नागरिक और देश में रहने वाले विदेशी निवासी भी हो सकते हैं. यह घोषणा अमेरिकी सेना और उन सभी खुफिया एजेंसियों पर लागू बताई गई है जो इराक और आसपास के क्षेत्रों में काम कर रही हैं.

बयान में दावा किया गया है कि इलाके में रेजिस्टेंस समूहों की ताकत बढ़ने की वजह से अमेरिकी अधिकारियों के लिए सुरक्षित रहना मुश्किल होता जा रहा है. इसी वजह से कई अमेरिकी अधिकारी अब सैन्य ठिकानों की जगह आम नागरिकों वाली जगहों का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिन्हें वे ज्यादा सुरक्षित मानते हैं.

 रेजिस्टेंस गुटों ने कहा कि अमेरिकी जासूस या मिलिट्री और खूफिया एजेसियों से जुड़े लोगों की जानकारी इराक के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद रेजिस्टेंस गुटों के मुख्यालय तक सुरक्षित माध्यमों के जरिए पहुंचाई जानी चाहिए. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: मोजतबा खामेनेई समेत 10 ईरानियों पर 92 करोड़ का इनाम, अमेरिका ने तिजोरी खोल दी

उधर, अमेरिका ने भी ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर भारी इनाम घोषित किया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई समेत ईरान के 10 सीनियर नेताओं और अधिकारियों की एक लिस्ट जारी की. इनकी जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर (लगभग 92.60 करोड़ रुपये) का इनाम मिलेगा.

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' प्रोग्राम के तहत एक सार्वजनिक अपील की है. 13 मार्च को 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' ने 'X' पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें कुल 10 ईरानी नेताओं और अधिकारियो को 'आतंकवादी' करार दिया गया और उनके बारे में जानकारी मांगी गई.

वीडियो: तारीख: कहानी 'वेपंस ऑफ मास डिस्ट्रक्शन' की जिसकी वजह से इराक तबाह हो गया

Advertisement

Advertisement

()