The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Cheteshwar Pujara drops catch of Marcus Harris at first slip when Rishabh Pant does not attempt for it

जरूरी कैच पुजारा ने छोड़ा मगर इसके असली गुनहगार ऋषभ पंत हैं

पंत को अपनी विकेटकीपिंग सुधारनी होगी.

Advertisement
pic
16 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 16 दिसंबर 2018, 07:15 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पर्थ टेस्ट का तीसरा दिन. ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 283 पर ऑल आउट कर दिया. 45 रनों की लीड भी ले ली और जब वो दूसरी पारी में बैटिंग करने आई तो इंडिया की तरह से एक ब्लंडर हो गया. इसे इंडिया की तरफ से ब्लंडर कहा जाए या विकेटकीपर की चूक. इशांत शर्मा जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी एक एक गेंद बल्लेबाजों को बीट कर रही थी. मारकस हैरिस और एरॉन फिंच के पास बीट होने के अलावा कोई जवाब नहीं था. ऐसे में पारी के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद को मारकस हैरिस बिना बल्ला अड़ाए नहीं खेल पाए. गेंद बल्ले का किनारा लेकर कीपर और फर्स्ट स्लिप के बीच में गई. ये ऋषभ पंत का कैच था. मगर वो अपनी जगह से हिले भी नहीं. गेंद तक पहुंचने की कोशिश फर्स्ट स्लिप पर खड़े चेतेश्वर पुजारा ने की. वो गेंद तक पहुंच तो गए मगर कैच लपक नहीं सके. ये इंड़िया के लिए बड़ा झटका था. इस तरह के कैच ही मैच जितवाते हैं और यहां पंत को कैच लेने की कोशिश करनी थी जिसमें वो क्लूलेस रहे. कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे सुनील गावस्कर ने कहा कि पंत को किसी विकेटकीपर से टिप्स लेने की जरूरत है. इस तरह की गलतियां नहीं की जा सकती हैं. पंत न तो अपनी बैटिंग में गंभीरता दिखा रहे हैं और न विकेट के पीछे  अहम मौकों पर मैच्योरिटी दिखा रहे हैं. टीम इंडिया के लिए टेस्ट में पंत की जगह बनाना मुश्किल होने वाला है.  

Advertisement

Advertisement

()