क्या एक फौजी ने मारा बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध को?
जीतू उर्फ फौजी गायब है. कहा जा रहा है कि वो वापस कश्मीर चला गया है, जहां वो तैनात है.
Advertisement

दाहिनी तरफ इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह. बाईं ओर है सुबोध की हत्या के बाद दर्ज FIR का एक हिस्सा. लाल घेरे में जीतू उर्फ फौजी का नाम है. खबर आ रही है कि इसी जीतू नाम के शख्स ने सुबोध को गोली मारी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में जो मॉब लिंचिंग हुई,
उसमें अब एक आर्मी वाले का नाम आ रहा है. आरोप है कि जितेंद्र मलिक नाम के इस शख्स ने ही SHO सुबोध कुमार सिंह पर गोली चलाई. वैसे तो जितेंद्र जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड है. मगर रहने वाला बुलंदशहर का ही है.
वो महाव गांव का ही रहने वाला है. इसी गांव के रहने वाले राजकुमार के खेत में गाय के अवशेष मिली थी.
जो मॉब लिंचिंग हुई, उसके जड़ में भी यही कटी हुई गाय है. जीतू छुट्टी पर घर आया हुआ था. घटना के समय वो वहीं मौजूद था.

ये इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या वाली FIR के अंदर लिखा घटनाक्रम है.
मॉब लिंचिंग वाली FIR में 11वें नंबर पर है 'जीतू उर्फ फौजी' का नाम जितेंद्र का नाम उस दूसरी FIR में भी है, जिसे पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के बाद
दर्ज किया था. FIR के अंदर आरोपियों की लिस्ट में 11वें नंबर पर है जितेंद्र का नाम. नाम वाले खाने में 'जीतू उर्फ फौजी' दर्ज है. इसमें 27 लोगों के नाम थे. साथ में 50-60 अज्ञात लोगों के भी नाम थे. अब जो खबरें आ रही हैं, उनके मुताबिक 6 दिसंबर को बुलंदशहर पुलिस ने जितेंद्र के नाम गैर-जमानती वॉरंट जारी करवाया. पता चला है कि घटना के बाद जितेंद्र वापस ड्यूटी पर सोपोर चला गया था.
उसे गिरफ्तार करने यूपी पुलिस जम्मू-कश्मीर गई है.
वीडियो में कथित तौर पर वो गोली चलाता दिखाई दे रहा है. इस घटना से जुड़े आठ-नौ वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर आ चुके हैं.
ये किस वीडियो की बात हो रही है, ये फिलहाल हमें नहीं मालूम. जितेंद्र को अरेस्ट करने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. उसने गोली चलाई कि नहीं, चलाई तो किस पिस्तौल या तमंचे का इस्तेमाल किया, इन तमाम सवालों का जवाब मिलेगा. इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की आंखों के पास सिर में गोली मारी गई थी. इसके बाद घायल हालत में ही उन्हें खदेड़ा गया.
पीटा गया. तेज और धारदार चीजों से उनके ऊपर वार किया गया. भीड़ में शामिल लोगों ने उनकी सरकारी पिस्तौल और मोबाइल भी छीन ली. पुलिस अभी तक ये चीजें बरामद नहीं कर पाई है.
बुलंदशहर: योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग में जो किया, उसकी उम्मीद यूपी पुलिस ने नहीं की होगी
बुलंदशहर हिंसा का वीडियो जिसमें पत्थर फेंकते दिख रहा लड़का सुमित बताया जा रहा है
बार-बार बयान बदल रहा है बुलंदशहर का मुख्य आरोपी योगेश राज
बुलंदशहर में हुई इंस्पेक्टर सुबोध सिंह और सुमित की हत्या के बाद की ग्राउंड रिपोर्ट

क्या वीडियो में जीतू गोली चलाता दिखता है? कहा जा रहा है कि घटना के समय के एक वीडियो को देखकर जितेंद्र का नाम आया है.UP DGP O P Singh: The incident in #Bulandshahr
— ANI UP (@ANINewsUP) December 5, 2018
is a big conspiracy. This is not only a law and order issue, how did the cattle carcass reach there? Who brought it, why & under what circumstances? pic.twitter.com/Zs2YQZw4br