उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने होली को लेकर दिए अपने बयान से विवादखड़ा कर दिया है. योगी सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री का पद संभाल रहे रघुराजसिंह ने कहा कि जो लोग होली पर रंगों से बचना चाहते हैं, उन्हें "तिरपाल का हिजाब"पहनना चाहिए. हाल ही में यह टिप्पणी संभल के सीओ अनुज चौधरी के विवादित बयान के बादआई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि शुक्रवार सालमें 52 बार आता है. रमजान का दूसरा शुक्रवार और होली एक ही दिन पड़ रहे हैं.उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों को रंगों से दिक्कत है, उन्हें घर पर ही रहना चाहिए.इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई लोगों ने अपनीप्रतिक्रियाएं दी हैं. क्या है इस बयान पर खड़ा हुआ विवाद, जानने के लिए देखें पूरावीडियो.