The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • prateek yadav close associate businessman mukesh bahadur tells story before death aparna yadav husband

'प्रतीक यादव किचन में अचानक गिरे और... ', अपर्णा यादव के करीबी ने सब बताया

Prateek Yadav Death Update: प्रतीक यादव बीते कुछ दिनों से बीमार थे. लेकिन उनकी मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस दौरान उनके और उनकी पत्नी के बेहद करीबी और बिजनेसमैन मुकेश बहादुर सिंह ने प्रतीक यादव की मौत से पहले की पूरी घटना बताई.

Advertisement
pic
pic
शुभम कुमार
| समर्थ श्रीवास्तव
13 मई 2026 (पब्लिश्ड: 02:50 PM IST)
prateek yadav death update
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के करीबी ने घटना के बारे में बताया. (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति और मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की आज यानी 13 मई को अचानक मौत हो गई. बताया गया कि प्रतीक बीते कुछ दिनों से बीमार थे. लेकिन उनके मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस दौरान, उनके और उनकी पत्नी के बेहद करीबी और बिजनेसमैन मुकेश बहादुर सिंह ने प्रतीक यादव की मौत से पहले की पूरी घटना बताई.

आजतक से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश सिंह ने बताया कि सुबह प्रतीक यादव अपने घर में थे. उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और वो किचन में ही बेसुध होकर गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया. सुबह के 5 बजकर 55 मिनट का समय हो रहा था, जब प्रतीक सिविल अस्पताल पहुंचे. इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट किया. उनकी नब्ज़ टटोली गई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

अफवाहों को झूठा बताया

प्रतीक यादव की मौत के बाद कई नेताओं ने शोक जताया. इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतीक यादव की मौत संदिग्ध हालत में हुई. उन्होंने बताया कि प्रतीक के शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं. लेकिन मुकेश सिंह ने इन अफवाहों को झूठा बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा,

‘मैंने शव को बेहद करीब से देखा है. उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं. और न ही उनका शरीर नीला पड़ा था. लोग झूठी अफवाह फैला रहे हैं. हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार करना चाहिए.’ 

बता दें, लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम होगा. 

अपर्णा यादव को लूप में रखा

मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के बाद से अपर्णा यादव लगातार फोन पर परिवार और करीबियों के संपर्क में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश इस वक़्त पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं. मुकेश के फोन पर बार-बार अपर्णा का कॉल आ रहा था. बताया गया कि वे फ्लाइट से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं और जल्द ही अस्पताल पहुंच जाएंगी. 

प्रतीक यादव कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से ठीक होने के बाद वे घर आ गए थे. तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे. अखिलेश यादव ने बताया कि बीते कुछ महीनों से प्रतीक आर्थिक तनाव से जूझ रहे थे.   

वीडियो: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, CM योगी ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()