मनीषा हत्याकांड: 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी का ट्रांसफर, फिर भी नहीं थम रहा हंगामा
19 साल की मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी गांव में एक खेत में मिला था. उनकी गला रेतकर हत्या की गई. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले को गंभीर मानते हुए भिवानी के एसपी का तबादला कर दिया. साथ ही पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. लेकिन विपक्ष का कहना है कि ये कदम नाकाफी हैं.
Advertisement

मनीषा हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन की तस्वीर. (India Today)
Story Summary
वीडियो: यौन उत्पीड़न के आरोपी और BJP MP के बेटे को हरियाणा सरकार ने बनाया लॉ ऑफिसर

