The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bhopal Twisha Sharma Cremation AIIMS Delhi Done Second Postmortem Giribala Singh Samarth Singh

दूसरे पोस्टमॉर्टम के बाद ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, सास गिरिबाला सिंह नहीं पहुंचीं

ट्विशा के पहले पोस्टमॉर्टम से परिवार संतुष्ट नहीं था. इसके बाद से ही वे लगातार दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों से दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहा था. परिजनों की मांग को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने माना और ट्विशा के दोबारा पोस्टमॉर्टम करने का आदेश दे दिया.

Advertisement
pic
24 मई 2026 (पब्लिश्ड: 10:49 PM IST)
Twisha Sharma
भोपाल में ट्विशा शर्मा के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मौत के करीब 12 दिन के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिजन ने ट्विशा के AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों से दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की थी. शनिवार, 24 मई को पोस्टमॉर्टम होने के बाद ट्विशा का भोपाल में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके पिता नवनिधि शर्मा ने भोपाल के लोगों से न्याय के लिए उनका साथ देने की अपील की. ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया गया. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मई, रविवार की शाम करीब 5 बजे ट्विशा के अंतिम संस्कार में उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे. ट्विशा के पहले पोस्टमॉर्टम से परिवार संतुष्ट नहीं था. इसके बाद से ही वो लगातार दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों से दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहे थे. परिजन की मांग को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने माना और ट्विशा के दोबारा पोस्टमॉर्टम का आदेश दे दिया.

हाईकोर्ट के आदेश पर ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया. दिल्ली AIIMS के चार डॉक्टरों की एक टीम शनिवार, 23 मई की रात भोपाल पहुंची थी, जो रविवार के तड़के AIIMS भोपाल पहुंची. ट्विशा के परिजनों के वकील अंकुर पाण्डेय ने ने बताया कि उनके भाई और भाभी के शव की पहचान किए जाने के बाद ही कार्रवाई शुरू की गई. अंकुर ने आगे बताया कि रविवार, दोपहर करीब 3.40 तक दोबारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई थी. इसके बाद ही ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया. 

ट्विशा के अंतिम संस्कार के पहले उनके पिता ने नवनिधि शर्मा ने कहा,

आज हम एक बेटी, एक बहन, एक दोस्त और एक मासूम जान को विदाई देने जा रहे हैं. जिस बेटी ने सपनों के साथ जिंदगी का एक नया सफर शुरू किया था. वह हम सबको बहुत जल्द छोड़कर चली गई. माता-पिता की सूनी आंखें, टूटे हुए सपने और न्याय के इंतजार में गुजरता हर पल समाज के सामने एक खामोश सवाल खड़ा करता है.

ट्विशा के पिता ने भोपाल के लोगों से अपील की कि वे न्याय के लिए परिवार के साथ दें. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा की सास रिटार्यड जज गिरिबाला सिंह, जो कि इस मामले की एक आरोपी हैं, उनके अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हुई थीं. बता दें कि 12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी. परिवार ने उनकी मौत का आरोप ट्विशा की सास एक्स जज गिरिबाला सिंह और उनके पति समर्थ सिंह पर लगाया है.

दोनों मां-बेटे के खिलाफ FIR दर्ज है. सास गिरीबाला सिंह अग्रिम जमानत पर बाहर हैं. जबकि, पति समर्थ घटना के बाद से फरार था, लेकिन उसने भी कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है. बाद में कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. 

वीडियो: पाकिस्तानी सैनिकों की ट्रेन पर किसने हमला किया?

Advertisement

Advertisement

()