The Lallantop
Advertisement

'टाइगर 3' के लिए धमाकेदार गाना बनाएंगे बादशाह

बताया जा रहा है कि बादशाह सलमान खान के लिए एक डांस नंबर बनाने वाले हैं. इसे 'स्वैग से स्वागत' और 'माशाल्लाह' की तर्ज़ पर तैयार किया जाएगा.

Advertisement
pic
18 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 18 अक्तूबर 2023, 02:03 PM IST)
salman khan tiger 3 song badshah
बादशाह इससे पहले सलमान के लिए 'सेल्फी ले ले' और 'मुन्ना बदनाम हुआ' जैसे गाने भी गा चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की फिल्म Tiger 3 हालिया समय का सबसे बड़ा कीवर्ड है. 16 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर आया है. मेकर्स ने आखिरकार रिवील कर दिया कि सलमान खान के सामने इमरान हाशमी होंगे. अब फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए बादशाह एक गाना बनाने वाले हैं. ये गाना आखिरी मिनट पर फिल्म में नहीं जोड़ा जाएगा. बल्कि पोस्ट क्रेडिट्स के वक्त वो गाना फिल्म में आएगा. 

ETimes में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बादशाह बीते कुछ समय से बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से दूरी बना रहे हैं. ऐसे में प्रीतम ने उन्हें ‘टाइगर 3’ के लिए अप्रोच किया. रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया कि बादशाह प्रीतम को ना नहीं कह सकते थे. इसलिए वो फिल्म के लिए गाना बनाने को तैयार हो गए. बादशाह फिल्म के लिए एक डांस नंबर बनाने वाले हैं. मेकर्स चाहते हैं कि ये गाना ‘टाइगर ज़िंदा है’ के ‘स्वैग से स्वागत’ और ‘एक था टाइगर’ के ‘माशाल्लाह’ गाने की तर्ज़ पर बनाया जाए. दोनों गाने अपनी रिलीज़ के वक्त खासे पॉपुलर हुए थे. मेकर्स इस गाने के ज़रिए भी वैसा ही इम्पैक्ट लाना चाहते हैं. 

ये पहला मौका नहीं है जब बादशाह सलमान के लिए किसी गाने में परफॉर्म करने वाले हों. उन्होंने ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ (दबंग 3), ‘सेल्फी ले ले’ (बजरंगी भाईजान) और ‘बेबी को बेस पसंद है’ (सुल्तान) जैसे गानों में भी अपनी आवाज़ दी है. बादशाह के गाने वाली खबर के बाद ‘टाइगर 3’ को लेकर चल रही एक थ्योरी गलत निकल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘टाइगर 3’ के एंड में ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ की नींव रखी जाएगी. बताया जा रहा था कि फिल्म के एंड में पठान की वजह से कटरीना के कैरेक्टर ज़ोया की डेथ हो जाएगी. उसकी वजह से टाइगर और पठान में गलतफहमी पैदा हो जाएगी. अगली फिल्म में दोनों लड़ेंगे. 

यह भी पढिए - 'टाइगर 3' में एक-दो नहीं, तीन एक्शन डायरेक्टर्स मिलकर बनाएंगे शाहरुख-सलमान वाला सीन 

अगर ज़ोया की मौत से ‘टाइगर 3’ खत्म होती है तो फिर पोस्ट क्रेडिट्स में डांस नंबर कैसे रखा जाएगा. ये काफी अटपटा होगा. या तो फिल्म की हैप्पी एन्डिंग ही होगी वरना बादशाह वाले गाने को बीच में कहीं पिरोया जायेगा. ये भी मुमकिन है कि उसे सिर्फ प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जाए. इसे लेकर पूरी तस्वीर फिल्म की रिलीज़ के बाद ही साफ होगी. बता दें कि ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को रिलीज़ हो रही है. फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के अलावा शाहरुख खान, कुमुद मिश्रा, रिधि डोगरा, विशाल जेठवा और रेवती जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे.            

 

 

 

 

वीडियो: 'टाइगर 3' में सलमान खान के सामने विलन बने इमरान हाशमी के किरदार को सीक्रेट क्यों रखा गया

Advertisement

Advertisement

()