क्या शाहरुख की कल्ट फिल्म का क्लाइमैक्स चोरी का निकला?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां दावा किया जा रहा है कि Shah Rukh Khan की DDLJ का क्लाइमैक्स Sunny Deol की पुरानी फिल्म से लिया गया है.

Dilwale Dulhania Le Jayenge. Shah Rukh Khan और Kajol के करियर की सबसे पॉपुलर फिल्म. ये वो फिल्म थी जो शाहरुख का नाम दुनियाभर में ले गई. DDLJ ही वो फिल्म भी थी जिसके बाद शाहरुख ने ओवरसीज़ मार्केट को टारगेट करना शुरू कर दिया था. आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म की बात अचानक से क्यों हो रही है. उसका जवाब है एक वायरल वीडियो. बीते कुछ दिनों से एक फिल्म की क्लिप वायरल हो रही है. इसे शेयर कर के लोग दावा कर रहे हैं कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का क्लाइमैक्स कॉपी किया गया है. पूरा मामला बताते हैं.
दरअसल ये सीन Sunny Deol और Poonam Dhillon की फिल्म ‘सवेरे वाली गाड़ी’ का है. फिल्म में सनी ने रविदास नाम के लड़के का रोल किया. उसे अपने गांव में रहने वाली ज्योति से प्यार हो जाता है. दोनों साथ रहना चाहते हैं लेकिन समाज जाति-व्यवस्था की दुहाई देता है. फिल्म के क्लाइमैक्स में रविदास और ज्योति गांववालों से बचकर भागते हैं. उन्हें किसी तरह बचकर ट्रेन पकड़नी है. रविदास किसी तरह चलती ट्रेन में चढ़ जाता है. लेकिन ज्योति के लिए ये मुश्किल साबित होता है. वो किसी तरह से रविदास का हाथ पकड़कर ट्रेन में सवार होती है. दोनों गले लगते हैं फिल्म खत्म हो जाती है. DDLJ के क्लाइमैक्स में काजोल की किरदार ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही है. इससे पहले ही वो ‘जा सिमरन जा’ वाला डायलॉग भी आता है.
इन दोनों फिल्मों के क्लाइमैक्स में किरदार ट्रेन में भाग रहे हैं. इस वजह से ये तुलना चल रही है. किसी ने लिखा कि पहले भी फिल्मों में ऐसे सीन रहे हैं जहां किरदार ट्रेन से भाग रहे हों. तो किसी ने ये पॉइंट आउट किया कि ‘सवेरे वाली गाड़ी’ में सनी का किरदार आखिरी डिब्बे में चढ़ता है. वहीं DDLJ में शाहरुख बीच के डिब्बे में सवार होते हैं. इस बात पर मीम भी बनते हैं कि कैसे काजोल आखिरी के किसी खाली डिब्बे में चढ़ सकती थीं. दोनों फिल्मों के सीन्स मिलते-जुलते भले ही हैं. मगर सिनेमा में ऐसा पहले भी होता रहा है. कई बार आप किसी चीज़ से प्रभावित होकर उसे रीक्रिएट भी करते हैं.
बाकी इससे इतर शाहरुख खान और सनी देओल की बात करें तो शाहरुख ‘किंग’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं. हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव कर रहे हैं. उसके बाद इसी साल जून से ये फिल्म फ्लोर पर जाएगी. दूरी ओर सनी की अगली फिल्म ‘जाट’ अप्रैल 2025 में रिलीज़ हो रही है. ये एक बड़े स्केल की एक्शन फिल्म है जहां सनी छह विलेन्स से लड़ेंगे.
वीडियो: सोहम शाह ने रिलीज के बाद क्रेजी का क्लाइमैक्स बदला, लोग शाहरुख खान का नाम लेने लगे

.webp?width=60)

