मनोज बाजपेयी का 'द फैमिली मैन 3' देखकर जनता बोली- "इसकी एंडिंग तो..."
शो को ज्यादातर पॉजीटिव रिस्पॉन्स ही मिला है. हालांकि कुछ मुद्दों पर लोगों को इससे शिकायत भी है.

करीब 4 साल के इंतज़ार के बाद Manoj Bajpayee स्टारर The Family Man का नया सीजन रिलीज़ हो गया है. पहले दो सीजन को मिले तगड़े रिस्पॉन्स के बाद The Family Man 3 की कहानी इस बार नॉर्थ-ईस्ट के घने-जंगलों में शिफ्ट हो गई है. अबकी बार शो की ओरिजिनल कास्ट तो लौटी ही, पर साथ ही दर्शकों को मनोज बाजपेयी और Jaideep Ahlawat की भिड़ंत भी देखने को मिली है.
इंटरनेट पर लोगों ने इस सीज़न पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने देर रात इसे बिंज वॉच करने के बाद लिखा,
दूसरे अन्य यूजर ने लिखा,
तीसरे यूजर ने कमेंट किया,
चौथे यूजर ने राज एंड डीके से हल्के शिकायती लहज़े में कहा,
पांचवें ने इसे हाइप करते हुए कहा,
कुलमिलाकर, शो को ज्यादातर पॉजीटिव रिस्पॉन्स ही मिला है. हालांकि कुछ मुद्दों पर लोग इसकी शिकायत भी कर रहे हैं. बता दें कि 'द फैमिली मैन 3' को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. मनोज बाजपेयी के अलावा इसमें निमरत कौर, जयदीप अहलावत, प्रियमणि, वेदांत सिन्हा और अश्लेषा ठाकुर जैसे एक्टर्स ने काम किया है. नए सीजन में कुल 7 एपिसोड हैं.
वीडियो: पाताल लोक 2 से पहले जयदीप अहलावत ने मनोज बाजपेयी की कॉल की कहानी सुनाई

.webp?width=60)

