The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Leo breaks records of Shah Rukh starrer Jawan, Pathaan in advance booking in US

'लियो' ने रिलीज़ से पहले ही 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ डाला

अमेरिका में 'लियो' की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को खोल दी गई थी. वहां अच्छी कमाई भी हो रही है. फैन्स का सवाल बस ये है कि इंडिया में एडवांस बुकिंग की खिड़की कब खुलेगी.

Advertisement
pic
12 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:33 PM IST)
leo advance booking pathaan jawan
'लियो' 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Thalapathy Vijay की फिल्म Leo से भले ही उनके फैन्स उतना खुश नहीं है, लेकिन फिर भी फिल्म अच्छा पैसा पीटने वाली है. ये हाल अमेरिका में है जहां फिल्म की एडवांस बुकिंग बीती 27 सितंबर को खुली थी. इंडिया में मेकर्स ने खबर लिखे जाने तक एडवांस बुकिंग वाली खिड़की नहीं खोली है. बाकी अमेरिका में आलम ये है कि ‘लियो’ ने भौकाल काटा हुआ है. शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ के रिकॉर्ड को किनारे लगा दिया है. ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक 11 अक्टूबर तक एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 8,32,689 डॉलर कमा लिए हैं. भारतीय रुपए में ये करीब 6.92 करोड़ रुपए होते हैं. 

अभी फिल्म को आने में एक हफ्ता बचा है. ट्रेड एक्स्पर्ट्स का मानना है कि अगर इसी स्पीड पर बुकिंग होती रही, तो फिल्म रिलीज़ तक 1.2 मिलियन डॉलर कमा चुकी होगी. इस साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ‘जवान’ भी ‘लियो’ से काफी पीछे छूट गई है. ‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग में 6,28,729 डॉलर बटोरे थे. भारतीय रुपए में ये करीब 5.22 करोड़ होता है. वहीं ‘पठान’ ने अमेरिका और कैनेडा में एडवांस बुकिंग में 7,28,000 डॉलर छापे. हमारी करेंसी में ये 6.05 करोड़ रुपए होता है. 

पहले खबर आई थी कि अमेरिका में ‘लियो’ को करीब 900 स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा. फिर बढ़ती मांग के चलते ये नंबर 1000 स्क्रीन तक पहुंचा. हालांकि अब बताया जा रहा है कि अमेरिका में विजय की फिल्म को 1338 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा. तमिल और तेलुगु वर्ज़न को लेकर तो शुरू से बज़ गर्म था, अब हिंदी वाले शोज़ की भी मांग बढ़ने लगी है. हिंदी के लिए 28 शोज़ रखे गए हैं. बाकी अमेरिका भर में ‘लियो’ को 544 जगहों पर दिखाया जाएगा और 37,346 सीट बुक भी हो चुकी हैं. 

अमेरिका में फिल्म मेकर्स को गुड न्यूज़ ही दे रही है. रही बात इंडिया की तो यहां अभी तक एडवांस बुकिंग का कोई अता-पता नहीं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि 14 अक्टूबर से यहां एडवांस बुकिंग खुल सकती है. मेकर्स ने अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया है. हाल ही में खबर आई थी कि ‘लियो’ के नाम पर फर्ज़ी टिकट बेच दिए गए. सोशल मीडिया पर टिकट की फोटो घूमने लगी. फोटो में जिस सिनेमाघर का नाम था, अंत में उन्हें जाकर स्टेटमेंट देना पड़ा कि भईया ये फर्ज़ी टिकट हैं. झांसे में मत आइए. ‘लियो’ की बात करें तो बीते कुछ दिनों से फिल्म गलत वजहों से चर्चा में है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 13 बदलाव करवा दिए. ट्रेलर में एक आपत्तिजनक शब्द कहने पर विजय के फैन्स चिढ़ गए थे. मेकर्स ने अब वो शब्द ट्रेलर से हटा दिया है.                 

वीडियो: थलपति विजय की 'लियो' ने रिलीज़ से पहले की बंपर कमाई

Advertisement

Advertisement

()