छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान. इन पांच राज्यों में वोटिंगखत्म हो गई. अब सबकी निगाहें 11 दिसंबर को आने वाले नतीजों पर हैं. लेकिन इससे पहलेआज राजस्थान में वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिटपोल जारी कर दिए. सबसे पहले वोटिंग छत्तीसगढ़ में खत्म हुई थी, तो एग्जिट पोल भीसबसे पहले छत्तीसगढ़ के ही आए. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए दोचरण में वोटिंग हुई थी. ये वोटिंग 12 नवंबर और 20 नवंबर को थी. छत्तीसगढ़ में बहुमतके लिए 46 विधायक चाहिए. देखते हैं कि किस एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितनी सीटेंदी हैं- सर्वे बीजेपी कांग्रेस बीएसपी+ अन्य India today- Axis 21-31 55-65 4-8 00 India Tv- CNX 42-50 32-38 6-8 1-3 ABP- CSDS 52 35 0-3 0 News 24 Peacs 36-42 45-51 4-8 0 Times Now -CNX 46 35 07 2 News X- Neta 43 40 07 0R. Tv -C Voter 35-43 42-50 3-7 0 R. Tv -जन की बात40-48 37-43 5-6 0-1 India today- Axis का सर्वे कहता है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपीको 21 से 31 सीटें आएंगी. कांग्रेस को 55-65 सीटें मिलने की उम्मीद है. BSP और अजीतजोगी के कॉम्बो को 4-8 सीटें मिलने की उम्मीद है. इसे अगर हम कलेक्टिव तौर पर देखें तो India today- Axis सर्वे राज्य में कांग्रेस को बहुमत दे रहा है. IndiaTv- CNX सर्वे राज्य में बीजेपी को 42-50 सीटें दे रहा है. कांग्रेस को 32-38 सीटेंऔर BSP-अजीत जोगी की पार्टी को 6-8 सीटें मिलने का अनुमान है. ये सर्वे निर्दलीय कोभी 1-3 सीटें दे रहा है. सर्वे के आधार पर यहां BJP की सरकार बन सकती है. रमन सिंहसत्ता का चौका लगाते दिख रहे हैं. ABP- लोकनीति CSDS के सर्वे की बात करें तो यहांबीजेपी को 52 सीटें दी जा रही हैं. कांग्रेस को 35, अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं.ये सर्वे भी रमन सिंह वापसी बता रहा है. News 24 Peacs media का सर्वे राज्य मेंबीजेपी को 36 से 42 सीटें दे रहा है. कांग्रेस को 45-51 सीटें और जोगी और मायावतीके कॉम्बिनेशन को 4-8 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं. सर्वे राज्य में कांग्रेस कीसरकार बनवा रहा है. Times Now -CNX सर्वे बीजेपी को 46 सीटें दे रहा है. कांग्रेसको 35 और जोगी मायावती की पार्टी को 07 सीटें दी जा रही है. निर्दलीय को 2 सीटेंमिलती हुई नज़र आ रही है. सर्वे में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. News X- Netaके सर्वे में बीजेपी को 43 सीटें दी गई हैं. कांग्रेस को 40 और बीएसपी और अजीत जोगीकी पार्टी को 7 सीटें मिल सकती हैं. बहुमत के लिए 46 के जादुई आंकड़े के पास बीजेपीपहुंचती दिख रही है. Republic Tv -C Voter के सर्वे में राज्य में बीजेपी को 35 से43 सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस को 42 से 50 सीटें मिल सकती हैं. ये बहुमत केआंकड़े से ज्यादा है. जोगी और मायावती की जोड़ी को 3से 7 सीटें मिल सकती हैं. राज्यमें कांग्रेस की सरकार बन सकती है. Republic Tv ने एक और एजेंसी 'जन की बात' के साथभी सर्वे किए है. इसमें बीजेपी को 40 से 48 सीटें दी गई हैं. कांग्रेस को 37 से 43और बीएसपी-जोगी की पार्टी को 5 से 6 सीटें मिलने का अनु्मान जताया गया है. एक सीटअन्य को मिल सकती है. अब सारे सर्वे के निचोड़ पर आते हैं. असल में, हमने आपकोअलग-अलग डेटा तो बता दिए, लेकिन अगर निचोड़ ना बताएं तो आपके दिमाग में भारी मात्रामें कन्फ्यूज़न हो सकता है. जो हम कतई नहीं चाहेंगे. तो 8 में से 4 सर्वे एजेंसियांबीजेपी को क्लियर मैज्योरिटी के साथ जित रही है. तीन सर्वे एजेंसियां कांग्रेस कोजिता रही है. एक में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है.तो रिजल्ट के दिन का इंतज़ार कीजिए. हम आपको उस दिन भी लल्लनटॉप नतीज़े दिखाएंगे.--------------------------------------------------------------------------------मध्य प्रदेश के एग्ज़िट पोल का वीडियो राजस्थान के एग्ज़िट पोल का वीडियो छत्तीसगढ़के एग्ज़िट पोल का वीडियो