कर्नाटक के हिजाब विवाद वाले इलाके में BJP जीती या कांग्रेस?
हिजाब पहने लड़की के पीछे नारे लगाती भीड़ वाला वीडियो यहीं का था

इस बार कौन जीता: रविंद्र कुमार गौड़ा, कांग्रेस
पिछला चुनावी रिजल्ट: एम श्रीनिवास, जेडीएस जीते
मंड्या में इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस के रविंद्र कुमार गौड़ा और जेडीएस के बीआर रामचंद्र के बीच हुआ. BJP की तरफ से अशोक जयराम मैदान में थे. चुनाव आयोग के नतीजों के मुताबिक कांग्रेस ने इस चुनाव में जेडीएस को 2019 वोटों से हराया है. यहां कांग्रेस को 61411, जेडीएस को 59392 और BJP को 30661 वोट मिले. पीएम मोदी ने मंड्या में रोड शो किया था. बीजेपी ने यहां प्रचार में परिवारवाद का मुद्दा जमकर उठाया था.
पिछले चुनाव में क्या हुआ था?मंड्या में पिछली बार जेडीएस के एम श्रीनिवास चुनाव जीते थे. दूसरे नम्बर पर कांग्रेस के पी रविकुमार और तीसरे नम्बर पर बीजेपी के एन शिवन्ना रहे थे. मंड्या जेडीएस का गढ़ है. 2018 में मंड्या जिले की सभी 7 सीटों पर जेडीएस जीती थी.
हिजाब वाला वीडियो यहीं का थामंड्या वही जगह है जहां से हिजाब विवाद निकला था. और कर्नाटक के बाद पूरे देश में चर्चा में आ गया. मंड्या में ही एक कॉलेज में हिजाब पहने लड़की को देखकर लड़कों की भीड़ ने धार्मिक नारे लगाए थे. उन्हें देखकर अकेली लड़की ने अपने धर्म से जुड़ा नारा लगाया दिया. लड़की की पहचान मुस्कान के तौर पर की गई थी.
2019 लोकसभा चुनाव चर्चा में रहा थामंड्या सीट पर 2019 का लोकसभा चुनाव भी चर्चा में रहा था, जब साउथ की एक्ट्रेस सुमालता ने जेडीएस के इस गढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज किया था. उनके पति अम्बरीष ने लंबे समय तक कांग्रेस में राजनीति की थी. उनके निधन के बाद सुमालता कांग्रेस के टिकट पर मंड्या से चुनाव लड़ना चाहती थीं. लेकिन, कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन की वजह से मंड्या सीट जेडीएस के खाते में आ गई. यहां से जेडीएस के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल को टिकट मिला. लेकिन, सुमालता ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरकर चुनाव जीत लिया.
वीडियो: PM Modi पर कर्नाटक चुनाव के बाद भूपेश बघेल ने और क्या कह दिया?

.webp?width=60)

