वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंडिया ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. पाकिस्तान की बैटिंग के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) का रिएक्शन काफ़ी वायरल हो रहा है. इस रिएक्शन में विराट ने पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) को क्रीज़ पर देर से आने पर लिए ट्रोल कर दिया!
विराट कोहली ने मोहम्मद रिजवान को ऐसा ट्रोल किया, फ़ैन्स बोले, '...डर गए क्या?'
रिएक्शन में विराट पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान को क्रीज पर देर से आने के लिए के लिए ट्रोल कर रहे हैं.


पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में ऑल आउट हो गई है. बाबर की टीम ने इंडिया को 191 रन का टार्गेट दिया है. टीम इंडिया से सिराज ने पहला विकेट अब्दुल्ला शफीक का लिया. दूसरा विकेट हार्दिक पंड्या ने इमाम-उल-हक का लिया. इसके बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान ने कैप्टन बाबर आजम के साथ मिलकर पारी का ज़िम्मा संभाला. रिजवान ने आने में ज़्यादा समय लिया. मैदान में बैठा और खेल रहा हर शख़्स रिज़वान के आने का इंतजार कर रहा था. इसी बीच विराट कोहली उनका मज़ाक उड़ाने लगे. विराट ने कोई घड़ी नहीं पहनी थी, लेकिन उसको देखने की एक्टिंग करने लग गए. बार-बार अपने हाथों की तरफ़ देखने लगे. मानो कह रहे हों, जल्दी आओ भाई… आउट करने के बाद बैटिंग करनी है.
पोस्ट पर प्रनीत नाम के यूजर ने लिखा,
नियम क्या कहते हैं?“इतनी देर क्यों लगा दी, अहमदाबाद की भीड़ देखकर डर गए क्या?”
'टाइम्ड आउट' (Timed out)- पिछले बल्लेबाज़ के आउट होने में, और अगले बल्लेबाज़ के पवेलियन से आकर अगली बॉल होने में तीन मिनट से कम समय लगना चाहिए. अगर नए बल्लेबाज़ को क्रीज़ तक आने में इससे ज्यादा वक्त लगता है, तो उसे आउट करार दिया जाता है. टेस्ट या वनडे क्रिकेट में तीन मिनट का समय दिया जाता है. वहीं T20 मैच में 2 मिनट का समय दिया जाता है.
सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, बीच मैच में कोहली ने जर्सी क्यों बदल ली. दरअसल, मैच की पहली इनिंग के छठे ओवर से पहले विराट कोहली फील्ड से बाहर गए थे. कारण, उनकी जर्सी. कोहली ने वनडे फॉर्मेट में आमतौर पर पहनी जाने वाली जर्सी डाल रखी थी. जब वो नेशनल एंथम के लिए ग्राउंड पर उतरे तो उसी जर्सी में दिखे थे.
आमतौर पर पहले वाली जर्सी में तीनों पट्टी सफेद रंग की होती हैं. कोहली मैच में फील्डिंग करने जब उतरे तो यही जर्सी पहनकर उतरे थे. कोहली फील्ड के बाहर वर्ल्ड कप के लिए इस्तेमाल की जा रही नई जर्सी पहनने गए थे. नई जर्सी में कंधे पर भारतीय तिरंगे के रंगों की पट्टी है. आठवें ओवर से ठीक पहले कोहली मैदान पर वापस लौटे. पाकिस्तानी पारी 191 रन तक ही पहुंच सकी. भारतीय बॉलर्स ने शानदार लाइन और लेंथ से गेंदबाज़ी की.
चेज़ करने उतरे शुभमन गिल आउट हो गए, पर रोहित शर्मा जमे रहे. भारत ने 10 ओवर में 79 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: कुलदीप का पाकिस्तान से रिश्ता पुराना है, विकेट्स लेकर एक पाकिस्तानी पर कही ख़ास बात!
वीडियो: विराट कोहली और नवीन उल हक़ की दोस्ती पर गौतम गंभीर ने सुना दिया!


















