The Lallantop

चहल को खड़ा कर रोहित ने निजी जीवन पर रिपोर्ट करने वाले के बारे में पूछा - 'कौन है, बताओ...'

28 अगस्त को आमने-सामने होंगे इंडिया-पाकिस्तान.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फाइल फोटो)

टीम इंडिया एशिया कप 2022 खेलने UAE पहुंच चुकी है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम की प्रैक्टिस भी शुरू हो गई है. एशिया कप में इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान से होगा. ये मैच 28 अगस्त को खेला जाना है. बता दें कि दोनों टीम्स 10 महीने बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगी. इसके पहले इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला 2021 T20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था. ये टूर्नामेंट भी दुबई में ही खेला गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उस मुकाबले में इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि पाकिस्तान ने इंडिया को वर्ल्ड कप में हरा दिया. अब एक बार फिर ये दोनों टीम्स एक दूसरे से टकराने को तैयार हैं. दोनों टीम्स के प्लेयर्स इसी मैच की तैयारी कर रहे हैं.

इसी तैयारी के दौरान टीम इंडिया के खेमे से एक वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में टीम के कप्तान रोहित शर्मा और लेग स्पीनर युजवेन्द्र चहल रिपोर्टर्स से बात करते नज़र आ रहे हैं. रोहित और चहल पत्रकारों से प्लेयर्स के निजी जीवन के बारे में की गई रिपोर्टिंग पर सवाल कर रहे हैं. पत्रकार भी इस पर सफाई देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में रोहित शर्मा, चहल समेत बाकी खिलाड़ियों के निजी जीवन पर की गई रिपोर्ट्स पर किसी पत्रकार से पूछ रहे हैं - 

Advertisement

'कौन है, बताओ?'

रोहित दरअसल उस पत्रकार के बारे में पूछना चाह रहे थे, जो प्लेयर्स के निजी जीवन के बारे में रिपोर्ट कर रहा था. एक रिपोर्टर ने दावा किया कि वो जानता है ये काम किसने किया है. लेकिन वो उनका नाम नहीं ले सकता. इस पर चहल मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं -

‘ये अंताक्षरी थोड़ी चल रही है. इधर अंताक्षरी खेलें क्या?’

Advertisement

#चहल-धनश्री पर रिपोर्ट्स

दरअसल कुछ दिन पहले ही धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम से चहल सरनेम हटा दिया था. इसके बाद मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आईं थीं कि युजवेन्द्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच सब कुछ ठीक नही है. 

ऐसी रिपोर्ट्स के आने के बाद चहल और धनश्री, दोनों ने इंस्टा पर स्टोरी लगाकर बताया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है. धनश्री ने एक लंबा पोस्ट डालकर ये सफाई दी कि ये बातें सिर्फ अफवाह हैं. 

जिस टीम के लिए डर रहे हो, वही टीम एशिया कप डिफेंड कर लेगी!

Advertisement