The Lallantop

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और उनके बेटे का ये वीडियो आपका दिन बना देगा!

A Daddy is never off duty.

Advertisement
post-main-image
साउथ अफ्रीका के सबसे सफल कप्तानों में होती है. 2019 में उन्हें देश के क्रिकेट बोर्ड का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया.
ग्रीम स्मिथ. दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और फिलहाल क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं. ‘विज़डन’ ने उनका एक वीडियो ट्वीट किया है. पहले ये वीडियो देखिए, फिर आगे बात करेंगे. वीडियो ग्रीम स्मिथ के घर का है. वो एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड कर रहे थे. तभी उनका छोटा सा बेटा खेलते हुए वहीं आ गया. एक बार ‘डैडी-डैडी’ करता स्मिथ के पास आया तो उन्होंने बेटे को स्क्रीन से थोड़ा दूर किया. लेकिन बेटा कहां मानने वाला था. फिर आ गया. असल में उसके जूते के फीते खुल गए थे और वो फीते बंधवाने के लिए ही अपने डैडी के पास आया था. आख़िरकार स्मिथ को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही रुककर बेटे के जूते के फीते बांधने पड़े, तभी वो वहां से गया. कॉन्फ्रेंस में दूसरे छोर से शामिल एंकर भी हंसते हुए बोल पड़ीं –
“एक पिता के तौर पर कभी भी आपकी ड्यूटी लग सकती है.”
ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया को दिन का Awww मूमेंट मिल गया. ख़ैर, ग्रीम स्मिथ की बात हुई है तो उनके शानदार रिकॉर्ड पर बात किए बिना हम नहीं जाएंगे. स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के लिए 117 टेस्ट मैच में करीब 48 की औसत से 9265 रन बनाए. स्मिथ ने 197 वनडे खेले और रन बनाए 6989. 33 टी20 इंटरनेशनल में स्मिथ के नाम दर्ज हैं 982 रन. स्ट्राइक रेट करीब 128 की. 2014 में स्मिथ ने संन्यास ले लिया. उनकी गिनती साउथ अफ्रीका के सबसे सफल कप्तानों में होती है. 2019 में उन्हें देश के क्रिकेट बोर्ड का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement