The Lallantop

यात्रियों से भरी बस में बैठ वैक्सिंग करने लगी, वीडियो देख लोग बोले- 'इसीलिए कार...'

वायरल वीडियो में महिला एक भीड़भाड़ वाली बस में कई लोगों के बीच में बैठी है. महिला फ़ोन पर बात कर रही होती है और साथ में वैक्सिंग स्ट्रिप को अपने पैरों पर चिपकाकर खींच लेती है.

Advertisement
post-main-image
वीडियो को अभी तक 10 लाख़ लोग देख चुके हैं. ( फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

कई लोग कहते हैं कि हर काम करने की एक जगह होती है. जैसे पूजा करने के लिए मंदिर, नहाने के लिए बाथरूम, खाना बनाने के लिए किचन. लेकिन जब से रील्स का ज़माना आया है, तब से लोग बाथरूम में खाना बना रहे हैं, किचन में नहा रहे हैं और मंदिर में डांस कर रहे हैं. इसी ट्रेंड में एक वीडियो आया है सोशल मीडिया पर. इसमें एक महिला सफर के लिए इस्तेमाल होने वाली बस में पैरों की वैक्सिंग कर रही है. मतलब पैरों के बाल निकाल रही है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बस में वैक्सिंग करती दिखी महिला का वीडियो @aquilovisteprimero नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है. इस अंकाउट पर ऐसे ही अजीबोगरीब हरकतों के वीडियोज़ शेयर किए जाते हैं. वायरल वीडियो में महिला एक भीड़भाड़ वाली बस में कई लोगों के बीच में बैठी है. उसके अगल बगल में दो बुजुर्ग बैठे हुए हैं. महिला फ़ोन पर बात कर रही होती है और साथ में वैक्सिंग स्ट्रिप को अपने पैरों पर चिपकाकर खींच लेती है.

Advertisement

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़ ये वीडियो कोलंबिया के बोगोटा (Bogota, Colombia) का है. वीडियो को अभी तक 10 लाख़ लोग देख चुके हैं. और जैसे वायरल वीडियो में लोग महिला को अजीब तरीके से देख रहे हैं, वैसे ही लोग इस वीडियो पर भी कॉमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,

“ये सब ध्यान खीचनें के लिए किया गया है.”

दूसरे यूजर ने लिखा, 

Advertisement

“इसलिए मैं कार नहीं खरीदता हूं. मैं ऐसी अजीब चीज़ें मिस करूंगा.”

कॉमेंट्स पढ़कर ये तो साफ है कि कई लोग बसों, ट्रेनों, मेट्रो, मॉल वगैरा में इस तरह की हरकतों को पसंद नहीं कर रहे हैं. लेकिन वे इन्हें इग्नोर भी नहीं करते और वीडिया या तस्वीर पर कॉमेंट करने लगते हैं. इससे उन लोगों का काम बन जाता है जो ट्रेंड, वायरल या मशहूर होने की मकसद से ऐसे काम करते हैं. दोनों ही पक्ष मिलकर हमारे लिए खबर बना देते हैं. सब चंगा सी!

ये भी पढ़ें: बेटे को पायलट बनाने के लिए मां ने 30 साल हाउसकीपिंग का काम किया, अब फ्लाइट में जो हुआ वो वायरल

Advertisement