The Lallantop

बीच चौराहे अपने बेटे की बोली लगा रहा है ये पिता, वजह जानकर रो देंगे

गले में तख्ती लटकाकर शहर के गांधी पार्क चौराहे पर बैठ गया और कहा, ''मेरा बेटा बिकाऊ है.."

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने 28 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. (फ़ोटो - सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में एक ई-रिक्शा चालक ने बीच चौराहे अपने नाबालिग बेटे की बोली लगाई. अपने बच्चों और पत्नी के साथ गले में तख्ती लटकाकर शहर के गांधी पार्क चौराहे पर बैठ गया. और कहा, ''मेरा बेटा बिकाऊ है.."

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कारण? साहूकारों का उधार. इस वाक़ये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

पूरा केस है क्या?

आजतक से जुड़े मोहम्मद अकरम ख़ान की रिपोर्ट के मुताबिक़़, पीड़ित का नाम राजकुमार है. अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना इलाक़े के निहार मीरा स्कूल के पास रहता है. परिवार में पत्नी, एक 11 साल का बेटा और 9 साल की एक बेटी है. राजकुमार का कहना है कि प्रॉपर्टी ख़रीदने के लिए उसने चंद्रपाल सिंह नाम के साहूकार से 50,000 रुपये उधार लिए थे. साथ ही आरोप लगाया कि चंद्रपाल ने पैसों में हेर-फेर करके उसे क़र्ज़दार बना दिया. उसके प्रॉपर्टी के पेपर्स बैंक में रखवाकर लोन ले लिया. उसे घर से निकाल दिया. अपमानित किया. पैसा वसूलने का दबाव बनाया और आख़िर में उसका ई-रिक्शा भी छीन लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें - अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के खाने से 'सैकड़ों' स्टूडेंट्स बीमार

अंग्रेजी अख़बार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में छपा है कि राजकुमार ने न्याय के लिए कई दिनों से स्थानीय पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाए. लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई. कहा, 

''मैं साहूकार को 6,000 रुपये देने में कामयाब रहा और बाकी का पैसा देने की पूरी कोशिश कर रहा हूं.''

Advertisement

राजकुमार का यहा भी कहना है कि वो अपने बेटे को इसलिए बेचना चाहता था, क्योंकि वो बहुत परेशान हो चुका है. अगर उसके बेटे को कोई 5-6 लाख रुपये में ख़रीद लेगा, तो वो अपनी बेटी को पढ़ाकर, उसकी शादी कर देगा और अपने परिवार को पाल सकेगा. 

ये भी पढ़ें - बाप ने गलती से बेटे को लूटने की कोशिश की, बेटा बोला - “पागल हैं क्या?”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और 28 अक्टूबर को आरोपी चंद्रपाल को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया.  SP-सिटी मृगांक शेखर पाठक ने  मीडिया को बताया, 

“घटना 26 अक्टूबर की है. अगले दिन महुआखेड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपी के ख़िलाफ़ IPC की धारा-504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी)  के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है.”

अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X पर इस घटना की निंदा की. लिखा,

“ये है भाजपा का अमृतकाल जब एक पिता अपने पुत्र को बेचने के लिए गले में तख़्ती लटकाकर बिलखने को मजबूर है. इससे पहले कि ये तस्वीर दुनिया भर में फैल जाए और प्रदेश के साथ-साथ देश की छवि संपूर्ण विश्व में धूमिल करे, कोई तो सरकार को जगाए.”

ये भी पढ़ें - पंजाब के एक और असफल क्रिकेटर बाप का सफल बेटा

Advertisement