The Lallantop

यूपी में 'तांडव' के बाद अब 'मिर्ज़ापुर' को लेकर भी FIR

अमेज़न प्राइम वीडियो के एक और वेब सीरीज पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है.

Advertisement
post-main-image
मिर्ज़ापुर सीरीज़ का सीजन 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ किया गया था. (तस्वीर TwitterYehHaiMirzapur)
अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की नई वेब सीरीज़ 'तांडव' को लेकर बवाल ज़ारी है. कई लोग इस सीरीज़ को हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बता रहे हैं. मामले को लेकर सीरीज़ से जुड़े कई लोगों के खिलाफ़ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है. तांडव के बाद अमेज़न प्राइम की ही एक और वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर' भी चर्चा में आ गई है. मिर्ज़ापुर (Mirzapur) सीरीज़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में एफआईआर दर्ज़ कराई गई है. एफआईआर में कहा गया है कि सीरीज़ ने धार्मिक और क्षेत्रीय भावनाओं को आहत किया है. न्यूज़ एजेंसी ANI का यह ट्वीट देखिए. इससे पहले मिर्ज़ापुर से सांसद और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी मिर्ज़ापुर सीरीज़ का विरोध किया था. मामले को लेकर उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिर्ज़ापुर विकासरत है. यह समरसता का केंद्र है. मिर्ज़ापुर नामक वेब सीरीज़ के ज़रिए इसे हिंसक इलाक़ा बताकर बदनाम किया जा रहा है. इस सीरीज़ के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है. मिर्ज़ापुर ज़िले की सांसद होने के नाते मेरी मांग है कि इसकी जांच होनी चाहिए और इसके विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए."

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement