The Lallantop

"BJP सत्ता में आई तो TMC के मुस्लिम विधायकों को बाहर सड़क पर फेंकेंगे", शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ अब प्रस्ताव पारित

TMC द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया, "पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता ने 11 मार्च, 2025 को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के संबंध में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं."

Advertisement
post-main-image
शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विशेष प्रस्ताव पारित किया गया है. 11 मार्च को शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि जब बंगाल में बीजेपी की सरकार आएगी तो TMC के सभी मुस्लिम विधायकों को सदन के बाहर 'फेंक दिया जाएगा’. 13 मार्च को उनके इसी बयान की आलोचना में TMC प्रस्ताव लेकर आई. पार्टी के विधायक निर्मल घोष ने प्रस्ताव पेश किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम मिश्र और सूर्याग्नि रॉय की रिपोर्ट के मुताबिक TMC द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया, "पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता ने 11 मार्च, 2025 को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के संबंध में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं. विपक्ष के नेता ने अपनी टिप्पणियों के माध्यम से अपने उच्च संवैधानिक पद का अनादर किया. इसके अलावा संविधान की भावना का भी अनादर किया, जिसकी रक्षा करना उनका कर्तव्य है."

प्रस्ताव में आगे कहा गया, “विपक्ष के नेता ने अपनी टिप्पणियों से अल्पसंख्यक समुदाय में, विशेष रूप से रमजान के पवित्र महीने में, भय का माहौल पैदा कर दिया है.” 

Advertisement

प्रस्ताव के तहत सदन में अधिकारी के बयान की निंदा की गई. इस दौरान कहा गया, “यह सदन विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करता है. और सभी नागरिकों व उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लेता है. चाहे उनकी जाति, पंथ, धर्म, लिंग और सामाजिक स्थिति कुछ भी हो.”

मामला क्या था?

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार, 11 मार्च को मीडिया से बात करते हुए TMC विधायकों को लेकर विवादित बयान दिया था. अधिकारी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल के स्पीकर बिमान बनर्जी ‘असंवैधानिक कामों में लिप्त’ हैं और ‘लापरवाही’ से काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा, “जब बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बना लेगी तो हम TMC के सभी मुस्लिम विधायकों को उठाकर विधानसभा परिसर के सामने सड़क पर फेंक देंगे.”

उनके इस बयान के बाद तीखी बहस छिड़ गई. TMC के मुस्लिम विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई. विपक्ष के नेता की यह टिप्पणी हुमायूं कबीर और सिद्दिकउल्लाह चौधरी सहित तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तमाम मुस्लिम विधायकों को पसंद नहीं आई. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपनी टिप्पणी वापस नहीं ली तो उन्हें 'गंभीर परिणाम' भुगतने होंगे.

Advertisement

शुभेंदु अधिकारी के बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने भाजपा पर ‘नकली हिंदू धर्म’ फैलाने का आरोप लगाया. इस दौरान सीएम ने कहा कि कोई यह कहने की हिम्मत कैसे कर सकता है कि वह मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर कर देगा.

वीडियो: ममता बनर्जी ने महाकुंभ को बताया 'मृत्यु कुंभ', BJP हमलावर, विवाद में केजरीवाल की एंट्री कैसे हो गई?

Advertisement